दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना लार्डगंज पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए जुए के एक फड़ पर छापा मारकर 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से नगद 24 हजार 420 रुपये एवं ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।
थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि राइट टाउन स्थित खंडहर के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में सौरभ कोरी, मनीष रंगारे, सज्जू बेन, ब्रजेश वंशकार, सचिन जैन, शुभम साहू, धर्मेन्द्र कोरी, मधुर जैन, राहुल जैन, करण साहू, रोहित कोरी, पंकज जैन, अभिषेक जैन और आकाश सोनी शामिल हैं। सभी के पास से नगद राशि और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राहुल बघेल, सहायक उप निरीक्षक मनोज पुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक हरिओम तथा आरक्षक राजेन्द्र, शुभम, हुलेश, पंचम और कुंदन की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
jabalpur
