Jabalpur News: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना माढ़ोताल क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार बबलू बंसल (26), निवासी नदीपार तेजगढ़ जिला दमोह, वर्तमान पता ग्राम रैगवा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह मजदूरी कर पैदल अपने घर रैगवा लौट रहा था। रात करीब 8:30 बजे रैगवा पुलिया के पास मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात युवक (उम्र लगभग 20-25 वर्ष) ने उसे रोक लिया। दोनों आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। 

मना करने पर एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने चाकू से उसके बाएं हाथ की कलाई पर हमला कर चोट पहुंचा दी। वारदात के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। झूमाझपटी में पीड़ित का मोबाइल फोन भी गिर गया, जो नहीं मिल सका। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 126(2), 296(ए), 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post