Jabalpur News: अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा, निगम अधिकारी का युवक को धमकाने का वीडियो वायरल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी के धनवंतरी नगर चौराहे पर नगर निगम की अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अतिक्रमण विभाग में पदस्थ अधिकारी ब्रिज तिवारी एक स्थानीय युवक से तीखी बहस करते और उसे पकड़कर झकझोरते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अधिकारी युवक का कॉलर पकड़कर कथित रूप से धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासनिक आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की भाषा और व्यवहार उचित नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post