दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) सागर। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव वन परिक्षेत्र में वन अमले पर फायरिंग करने के मामले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध सागौन की लकड़ी, वन्यजीवों के अंग, बंदूक और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी को डोंगरगांव परिक्षेत्र की पश्चिम आमापानी बीट में बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर अपने दो श्रमिकों संतोष ठाकुर और जगदीश नोरिया के साथ गश्त पर थे। इस दौरान टीम तालाब के पास जांच करने पहुंची, जहां कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दिए। उनके पास बंदूकें थीं और पूछताछ करने पर आरोपियों ने वन अमले पर गोली चला दी।
बताया गया है कि आरोपियों ने तीन से चार राउंड फायर किए, जिससे वनकर्मी जान बचाकर मौके से भागने पर मजबूर हो गए। आरोपियों ने वनकर्मियों की बाइक में भी तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
जांच के दौरान करीब 8 आरोपियों में से तीन की पहचान राजा लोधी निवासी रमपुरा, अरविंद पटेल निवासी कुमरोढ़ा और रामसेवक गौंड निवासी रमपुरा के रूप में हुई। सुआतला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
टीम ने आरोपियों के घरों से भारी मात्रा में अवैध सागौन की लकड़ी, हिरण सहित अन्य वन्यजीवों के अंग, धारदार हथियार और अन्य सामग्री जब्त की है। टाइगर रिजर्व के डीएफओ रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि वन अमले पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags
madhya pradesh