दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक गुलाबी टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने उमरिया रोड किनारे एक खाली प्लॉट में बोरी एवं थैले में अवैध शराब रखकर बेचने के लिए खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। वहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय सैनी उम्र 22 वर्ष निवासी बड़ी खेरमाई मंदिर के पीछे, हनुमानताल बताया।
पुलिस ने उसके पास रखी बोरी और थैले की तलाशी ली तो उसमें 320 पाव देशी शराब मिली, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी संजय सैनी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व से आबकारी एक्ट, जुआ एवं सट्टा सहित कुल 7 अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
Tags
jabalpur
