दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना लार्डगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को देशी कट्टा और चार कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र का पुराना अपराधी सोनू उर्फ बटैया रैकवार जीरो डिग्री के पास हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू उर्फ बटैया पिता राजू रैकवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी गली नंबर 4 उजारपुरवा बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में दाहिनी ओर देशी कट्टा मिला, जिसे खोलकर चेक करने पर उसमें चार कारतूस लोड पाए गए।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और चार कारतूस जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का युवक है, जिसके खिलाफ मारपीट के कुल 9 मामले पहले से दर्ज हैं।
आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक राहुल बघेल, आरक्षक पंकज, हुलेश, शुभम एवं आदर्श की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
jabalpur
