Jabalpur News: 13 वर्षीय छात्र ने लगाई फांसी, परीक्षा में फेल होने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र हाल ही में परीक्षा परिणाम में असफल होने से परेशान था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिहोरा थाना में कौडीलाल सेन (49 वर्ष), निवासी दराची टोला (बरगवां) ने सूचना दी कि उनके साढ़ू भाई का पुत्र रूद्र प्रताप सेन (13 वर्ष), निवासी परायगंज (झुकेही), थाना अमदरा जिला मैहर, करीब 15 दिन से उनके घर आया हुआ था। 

कौडीलाल सेन अपनी पत्नी को सिमरिया घाट छोड़ने के बाद जब घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि रूद्र प्रताप सेन कमरे के रोशनदान से कपड़े (गरम पट्टी) के सहारे फांसी पर लटका हुआ है। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर शासकीय अस्पताल सिहोरा पहुंचाया, जहां रात करीब 8:15 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रूद्र प्रताप सेन कक्षा 8वीं का छात्र था और हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में वह असफल हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post