Jabalpur News: घायल युवक की जेब से 25 हजार लेकर फरार हुआ ऑटो चालक, पुलिस तलाश में

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के अधारताल थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ऑटो चालक ने सड़क हादसे में घायल युवक की मदद करने के बजाय उसकी जेब से नकदी निकालकर फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार युवक को ऑटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक ने मदद का दिखावा करते हुए उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसने घायल की जेब से करीब 25 हजार रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

पीड़ित के भाई ने बताया कि जब उन्हें घटना की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी ऑटो चालक फरार हो चुका था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की शिकायत अधारताल थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post