दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार तौसिफ अंसारी (21 वर्ष) निवासी बहोराबाग रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वेल्डिंग का काम करता है। वह घर के बाहर से बहोराबाग की ओर चाय पीने जा रहा था। जैसे ही वह डॉक्टर सेन की गली पहुंचा, वहां उसकी मुलाकात सोहेल अली से हुई। आरोप है कि सोहेल अली ने पार्टी के लिए 500 रुपये मांगे।
मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू से हमला कर तौसिफ को कमर के नीचे घायल कर दिया। घटना के दौरान तौसिफ का बड़ा भाई चिंटू उर्फ सैफुल इस्लाम बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और कंधे में चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 119(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags
jabalpur
