MP News: कट मारकर भागा बाइक सवार, हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 46 वर्षीय अतीक की मौत हो गई। अतीक आईस्क्रीम डिलीवरी का काम कर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आए एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही अतीक असंतुलित होकर सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज में दिखा हादसा

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा हादसा कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार ने अचानक कट मारा, जिससे अतीक संतुलन खो बैठे और गिर पड़े।

हादसे के बाद आरोपी फरार

टक्कर मारने के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार अतीक परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक और भावनात्मक संकट गहरा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post