दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद प्रदेश के 8 जिलों में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी सूची में जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही 47 नगर अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं।
भोपाल ग्रामीण: 29 पदाधिकारी नियुक्त
भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल की टीम में कुल 29 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। इसमें 6 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव, एक संगठन महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और एक मीडिया प्रभारी शामिल हैं।
![]() |
भोपाल ग्रामीण लिस्ट |
![]() |
| भोपाल ग्रामीण लिस्ट |
रीवा शहर: 29 सदस्यीय टीम
रीवा शहर इकाई में 6 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव के साथ संगठन महासचिव, कोषाध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
![]() |
| रीवा शहर लिस्ट |
![]() |
| रीवा शहर लिस्ट |
रीवा ग्रामीण: सबसे बड़ी कार्यकारिणी
रीवा ग्रामीण में 48 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जिनमें 10 उपाध्यक्ष, 15 महामंत्री और 20 सचिव शामिल हैं। इसके अलावा संगठन महासचिव, कोषाध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारी भी बनाए गए हैं।
![]() |
| रीवा ग्रामीण लिस्ट |
![]() |
| रीवा ग्रामीण लिस्ट |
सिंगरौली शहर: 10 महामंत्री, 12 सचिव
सिंगरौली शहर इकाई में 6 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री और 12 सचिव नियुक्त किए गए हैं। साथ ही आईटी सेल अध्यक्ष, संगठन महासचिव और कोषाध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
![]() |
| सिंगरौली शहर |
![]() |
| सिंगरौली शहर |
सिंगरौली ग्रामीण: नई टीम घोषित
सिंगरौली ग्रामीण में संगठन महासचिव, कोषाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री और 10 सचिवों की नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया प्रभारी का पद भी भरा गया है।
![]() |
| सिंगरौली ग्रामीण लिस्ट |
![]() |
| सिंगरौली ग्रामीण लिस्ट |
दमोह: मानक पटैल जिला अध्यक्ष
दमोह जिले में मानक पटैल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ 10 उपाध्यक्ष, 15 महामंत्री और 19 सचिवों की टीम घोषित की गई है।
![]() |
| दमोह |
![]() |
| दमोह |
उमरिया: विजय कोल बने अध्यक्ष
उमरिया में विजय कोल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यहां 7 उपाध्यक्ष, 9 महामंत्री और 10 सचिवों सहित पूरी कार्यकारिणी घोषित की गई है।
![]() |
| उमरिया |
![]() |
| उमरिया |
बुरहानपुर शहर: हर्ष रिंकू टाक को कमान
बुरहानपुर शहर इकाई में हर्ष रिंकू टाक को अध्यक्ष बनाया गया है। टीम में 6 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री और 10 सचिव शामिल हैं।
![]() |
बुरहानपुर शहर लिस्ट |
![]() |
| बुरहानपुर शहर लिस्ट |
![]() |
| 47 नगर अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। |
![]() |
| इन विधानसभाओं में मंडलम अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। |
Tags
madhya pradesh


.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

