दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मार्च का पहला पखवाड़ा ही चल रहा है, लेकिन शहर में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ सकता है।
35 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान
स्थानीय मौसम वेधशाला के अनुसार 6 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक है। आमतौर पर मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान 30 से 32 डिग्री के आसपास रहता है।
पिछले साल से काफी ज्यादा गर्मी
यदि पिछले वर्ष से तुलना करें तो 6 मार्च 2025 को शहर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार तापमान में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं पिछले साल इसी दिन न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था।
हवा में नमी लगातार घट रही
शहर में मौसम तेजी से शुष्क हो रहा है। सुबह के समय वातावरण में 45 प्रतिशत नमी दर्ज की गई, जो शाम तक घटकर 26 प्रतिशत रह गई।
आने वाले 7 दिन रहेंगे शुष्क
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान हालात यह संकेत दे रहे हैं कि इस बार गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है।
Tags
jabalpur
