MP News: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T-20 मुकाबला 11 अक्टूबर को, सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) इंदौर। होल्कर स्टेडियम को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी मिली है। 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच यहां खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया, जिसमें कई रोमांचक मुकाबले शामिल हैं। इस सीजन में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें भारत दौरे पर आएंगी। कुल 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी। पहले तीन वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, इसके बाद पांच टी-20 मैचों की सीरीज आयोजित होगी। टी-20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

इंदौर का होल्कर स्टेडियम टी-20 मुकाबलों के लिहाज से टीम इंडिया के लिए खास रहा है। यहां अब तक चार टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की, जबकि एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस बार भी फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post