Jabalpur News: ‘लव जेहाद’ के आरोप पर हंगामा, परिजनों का आरोप—बरगलाकर युवती को ले गया मुस्लिम युवक, सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक कथित ‘लव जेहाद’ का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार रद्दी चौकी इलाके का एक युवक एक हिंदू युवती को अपने साथ लेकर चला गया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे बरगलाकर भगाने का आरोप लगाया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंच गए। बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए थाना परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि युवक ने सुनियोजित तरीके से युवती को अपने जाल में फंसाया। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है और आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post