MP News: जोमैटो से ऑर्डर किया चिली पनीर, निकला चिकन; नवरात्रि पर घर पहुंचा नॉनवेज

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) इंदौर। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान Zomato से ऑर्डर किए गए खाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के गुलाबबाग क्षेत्र में एक परिवार को वेज डिश की जगह नॉनवेज डिलीवर कर दिया गया, जिससे घर में पूजा के माहौल के बीच हड़कंप मच गया।

ये है पूरा मामला?

मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने रविवार शाम नवरात्रि पूजा के दौरान वेज मोड में कॉम्बो पैक के साथ चिली पनीर ऑर्डर किया था। करीब 363 रुपए के इस ऑर्डर की डिलीवरी 15 मिनट में हो गई।

लेकिन जब परिवार ने पार्सल खोला, तो कॉम्बो के बाकी आइटम सही थे, जबकि चिली पनीर की जगह चिली चिकन निकला। नॉनवेज देखकर परिवार स्तब्ध रह गया और इसे तुरंत घर से बाहर रख दिया गया।

रेस्टोरेंट ने मानी गलती, लेकिन पार्सल लेने से किया इनकार

पीड़ित ने ऐप पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कंपनी ने ऑर्डर की पूरी राशि रिफंड कर दी। हालांकि, महालक्ष्मी नगर स्थित रेस्टोरेंट ‘नाइट किंग’ ने गलती स्वीकार की, लेकिन पार्सल वापस लेने से मना कर दिया।

थाने पहुंचा मामला, FIR दर्ज

इस घटना से आहत राहुल तिवारी ने सोमवार को लसूडिया थाने में लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंज्यूमर फोरम जाने की तैयारी

पीड़ित का कहना है कि उनका परिवार धार्मिक आस्था का पालन करता है और नवरात्रि जैसे पवित्र समय में ऐसी लापरवाही अस्वीकार्य है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कंज्यूमर फोरम में भी शिकायत करने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post