Jabalpur News: इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया ईनाम

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने यह घोषणा की है कि फरार आरोपी को पकड़ने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को निर्दिष्ट राशि दी जाएगी।

सिविल लाइन थाना के मामले में लक्की कुशवाहा पटेल उर्फ झालू पटेल (20 वर्ष) और देव उर्फ देबू पटेल को पकड़ने पर प्रत्येक को 5,000 रुपये नगद पुरस्कार मिलेगा। वहीं, गोरखपुर थाना के मामले में दुर्गेश चौधरी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अधारताल को पकड़ने पर भी 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास इन फरार आरोपियों की जानकारी हो तो तत्काल संबंधित थाना या पुलिस को सूचित करें और सहयोग करें, ताकि इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post