दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार कंपनी के भंडारण स्थलों पर पेट्रोल और डीजल का सात दिनों का कवर स्टॉक उपलब्ध है, जो कुल भंडारण क्षमता का 70 प्रतिशत से अधिक है। साथ ही भंडारण स्थलों पर लगातार आपूर्ति मिल रही है, जिससे किसी प्रकार की कमी की आशंका नहीं है।
कंपनी ने बताया कि वर्तमान में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य से लगभग दोगुनी क्षमता पर संचालित की जा रही है। हालांकि हाल ही में फैली अफवाहों के कारण अचानक मांग में चार गुना तक वृद्धि देखी गई है, जिससे कुछ स्थानों पर अस्थायी दबाव की स्थिति बन सकती है। इसके बावजूद कंपनी के पास पर्याप्त भंडारण होने के कारण इस बढ़ी हुई मांग को भी सुचारू रूप से पूरा किया जा रहा है।
एचपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खरीदारी से बचें। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।

Tags
jabalpur
.jpeg)