MP News: मंडला में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी समेत 2 गंभीर घायल

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) मंडला। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा निवास थाना क्षेत्र के निवास-बरेला मार्ग पर ग्राम गुंदलई के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जवारे पूजन से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछिया निवासी पति-पत्नी बाइक से ग्राम भलवारा स्थित जमुनेश्वरी धाम में जवारे पूजन के लिए गए थे। पूजन के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी गुंदलई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

पति की मौत, पत्नी सहित 2 गंभीर

हादसे में पति-पत्नी और दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल निवास अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनूप वरकड़े (40) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं उनकी पत्नी रामप्यारी वरकड़े (32) और दूसरे घायल राजू मरावी (28) निवासी जरहेटी, नारायणगंज का इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

निवास थाना प्रभारी के अनुसार, घटना की सूचना पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post