Jabalpur News: कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने किया जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास, पीड़ित बोला - पार्षद ने हड़प ली पुश्तैनी 2 एकड़ जमीन; देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।  गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोक लिया। पीड़ित युवक ने क्षेत्रीय पार्षद मनीष पटेल और सिद्धार्थ गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  युवक संजय पटेल का कहना है कि उसकी पुश्तैनी 2 एकड़ जमीन को धोखाधड़ी से बेच दिया गया और लगातार उसे धमकाया जा रहा है। न्याय न मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।  घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं संजीवनी नगर थाना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post