Jabalpur News: बेलबाग पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार; ₹1.06 लाख जब्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
शहर के बेलबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1 लाख 6 हजार नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भानतलैया क्षेत्र में मयूरकला मूर्तिकार के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर अहिरवार (53), विक्की उर्फ कृष्ण कुमार पटवा (35), सोहेल अख्तर (49), सुशील राय (36), प्रिंस रैकवार (18), बालचंद जैन (48), बेड़ीलाल अहिरवार (48), रितेश साहू (32), राजा गुप्ता (24) और रोहित चौधरी (22) शामिल हैं। सभी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post