दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात घायल अवस्था में शरद उर्फ दिनेश पटेल को थाना लार्डगंज लाया गया, जहां से उसे तत्काल विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घायल के भाई दिलीप कुमार पटेल (उम्र 52 वर्ष), निवासी गढ़ा फाटक ने बताया कि उनका भाई शरद पटेल लटकारी के पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। बीती रात करीब 10:30 बजे वह मंडी में था, तभी वहां डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार और क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर पहुंचे।
बताया गया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों आरोपियों ने शरद पटेल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने चाकू से पेट और गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में शरद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पेट में गहरी चोट आई।
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार और क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags
jabalpur