दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कार्तिक जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट लिफ्टर अवॉर्ड 2026’ अपने नाम कर लिया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
74 किलोग्राम वर्ग में जीता स्वर्ण
इंदौर के कार्तिक जैन ने 74 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 527.5 किलोग्राम वजन उठाकर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया और अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया।
शानदार परफॉर्मेंस से बने बेस्ट लिफ्टर
कार्तिक ने बेंच प्रेस में 110 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 222.5 किलोग्राम वजन उठाया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यानी ‘बेस्ट लिफ्टर’ चुना गया।
दो साल की मेहनत लाई रंग
कार्तिक ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से पावरलिफ्टिंग की तैयारी कर रहे थे। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने दोनों को बराबर महत्व दिया।
शाकाहारी डाइट से बनाई ताकत
कार्तिक ने खास तौर पर बताया कि वे पूरी तरह शाकाहारी भोजन लेते हैं और उसी के जरिए अपनी फिटनेस और स्ट्रेंथ बनाए रखते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया।
Tags
jabalpur
