दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करेगा, सूचना देगा या किसी भी प्रकार से सहयोग करेगा, उसे नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार थाना बेलखेड़ा के अपराध क्रमांक 67/26 में धारा 296, 191(2), 191(3), 190, 333, 309(6) एवं 109 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में चार आरोपी लंबे समय से फरार हैं। इन आरोपियों में इंद्रकुमार चौधरी उर्फ मुन्ना चौधरी (उम्र 54 वर्ष), ऋषिकांत चौधरी (उम्र 27 वर्ष), आकाश लोधी और अभिराज लोधी शामिल हैं, जो क्रमशः ग्राम गुबराकला, सोनाचर एवं शहपुरा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इन सभी फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में आगे आएं।

Tags
jabalpur