दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जीआरपी एसपी ऑफिस के सामने स्थित जीआरपी की खंडहरनुमा बिल्डिंग की छत पर एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
5-6 दिन पुराना बताया जा रहा शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शव किसी पुरुष का बताया जा रहा है, जो करीब 5 से 6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की हालत के चलते उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।
पहचान के प्रयास जारी
पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला प्राकृतिक मौत का है, हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण छिपा है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Tags
jabalpur