वृष राशि : नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। शॉपिंग या घूमने का प्लान बन सकता है। हालांकि किसी भी फैसले में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नए अवसर सामने आ सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी दोस्त से कहासुनी हो सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर होने से खुशी मिलेगी।
कर्क राशि : आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आप अपने रहन-सहन और लाइफस्टाइल पर खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा।
सिंह राशि : आज सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। आय बढ़ाने के लिए नई योजना पर काम करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस के लिए लाभदायक साबित होगी।
कन्या राशि : आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आय और खर्च में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। माताजी से किया वादा भूलना परेशानी खड़ी कर सकता है। निवेश और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आसपास के लोगों पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
तुला राशि : आज जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है। संतान के एडमिशन या पढ़ाई को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को पैसा उधार देने से रिश्तों में दूरी आ सकती है। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि : आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खान-पान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। घर की मरम्मत या रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है, जिससे भागदौड़ बढ़ेगी। ऑफिस में मनपसंद काम न मिलने से थोड़ी निराशा रह सकती है, लेकिन जिम्मेदारियों को निभाना जरूरी होगा।
धनु राशि : आज का दिन शुभ रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्च करते समय जरूरतों को प्राथमिकता दें। लंबे समय से रुका सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। बेवजह घूमने-फिरने से बचें, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
मकर राशि : व्यापार में आज अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आपकी बनाई योजनाएं सफलता दिलाएंगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में एकता बनाए रखने की जरूरत होगी। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है। नौकरी में अधिकारियों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि : आज नया घर या संपत्ति लेने का सपना पूरा हो सकता है। मेहनत के दम पर सफलता मिलेगी, इसलिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। मां की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी।
मीन राशि : आज विवाद और बहस से दूर रहना ही बेहतर होगा। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना बन सकती है। व्यापार में चल रही परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी नई कोशिशें सफलता दिलाएंगी और पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी।
