Jabalpur News: बिल्डर के घर पर बमबाजी, बदमाशों ने कारों में की तोड़फोड़ ;देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के न्यू शोभापुर इलाके में रविवार देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बदमाशों ने एक बिल्डर के घर को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके और बाहर खड़ी कारों पर पथराव कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित अक्षय सिंह बिल्डर का काम करते हैं। उनके छोटे भाई आदित्य सिंह अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी जबलपुर में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ युवक घर के बाहर बैठकर गांजा पी रहे थे। परिवार के लोगों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपी नाराज हो गए और धमकी देते हुए वहां से चले गए।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह आरोपियों ने इलाके में रेकी की और देर रात एक्सिस स्कूटी से पहुंचे तीन बदमाशों ने घर पर एक के बाद एक दो बम फेंके। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर खड़ी कारों पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post