दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के धनवंतरी नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ चिंगम के रूप में हुई है, जो एक पूर्व सरपंच के मकान में केयरटेकर का कार्य करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक का शव कमरे के भीतर बेड के नीचे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेहद बेरहमी से हत्या की गई है। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों के अनुसार मृतक के गले में गमछा कसा हुआ था, जबकि हाथ की कलाई पर भी गहरे कट के निशान दिखाई दिए। कमरे के भीतर और आसपास खून फैला हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले संघर्ष भी हुआ होगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।
रात में हुई थी पार्टी, सुबह भाई ने देखा शव
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात मकान की छत पर कुछ लोगों के साथ पार्टी होने की चर्चा सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि देर रात तक वहां लोगों की आवाजाही रही थी। शुक्रवार सुबह जब मृतक का भाई उसे टिफिन देने पहुंचा तो कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे के भीतर सुरेंद्र का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि यह सुनियोजित हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। मृतक के परिवार का कहना है कि सुरेंद्र की किसी से कोई बड़ी दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उसकी मौत सामान्य नहीं हो सकती। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है। परिवार के लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
देर रात मकान और उसके आसपास आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने फॉरेंसिक जांच व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि सूचना मिलने के काफी समय बाद तक एफएसएल टीम मौके पर नहीं पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के लगभग तीन घंटे बाद एक अधिकारी मौके पर पहुंचा, जबकि प्रारंभिक समय में फोटोग्राफर तक उपलब्ध नहीं था। इससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
धनवंतरी नगर में बढ़ती वारदातों से लोग चिंतित
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धनवंतरी नगर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। चोरी, विवाद और अन्य वारदातों के बाद अब सामने आए इस हत्याकांड ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। रहवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

Tags
jabalpur