Jabalpur News: शादी का झांसा देकर 4 महीने तक किया शोषण, हनुमानताल पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का वादा कर एक युवती का महीनों तक शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने विवाह का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर हनुमानताल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घसिया कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सूर्यांश नामक युवक से उसकी पहचान पिछले कुछ समय से थी। युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और जल्द शादी करने का झांसा देकर पिछले 3-4 महीनों से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती आरोपी की बातों पर विश्वास कर उसके साथ विवाह के सपने संजो रही थी।

जब पीड़िता ने सूर्यांश पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया। आरोपी पहले तो शादी की बात को टालता रहा, लेकिन अंततः उसने अपने असली इरादे जाहिर कर दिए और विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़िता ने कानून की शरण लेने का फैसला किया और हनुमानताल थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जाल बिछाकर फरार होने की फिराक में घूम रहे आरोपी सूर्यांश को घेराबंदी कर अभिरक्षा में ले लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post