दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में अंजुमन स्कूल प्रबंधन एक बार फिर विवादों में घिर गया है। जहां मध्य प्रदेश शासन ने महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, वहीं अंजुमन स्कूल सहित उसकी अन्य शाखाओं में पढ़ाई जारी रहने का मामला सामने आया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मुज़म्मिल अली ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन को सूचना दी।
उनका आरोप है कि पूरे प्रदेश में अवकाश होने के बावजूद स्कूल संचालित किया गया। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वे वक्फ़ कानून के तहत घोषित अवकाशों का पालन करते हैं। विवाद गहराने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छुट्टी घोषित कर दी। अब यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Tags
jabalpur
