दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मरघटाई के आगे कब्रिस्तान क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हारून राईन के रूप में हुई है, जो चांदनी चौक क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सबसे बड़ा खुलासा यह है कि आरोपी ने हाल ही में हनुमानताल और गोहलपुर थाना क्षेत्रों में मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके में जुलूस भी निकाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
