Jabalpur News: मीडियाकर्मी बनकर यात्रियों के वीडियो बना रहे थे, जबलपुर रेलवे स्टेशन से चार आरोपी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रेलवे स्टेशन पर खुद को मीडियाकर्मी बताकर यात्रियों, महिलाओं और अधिकृत वेंडरों के वीडियो बनाने तथा रेलवे कर्मचारियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले चार आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया है। 

आरपीएफ पोस्ट जबलपुर के उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह जवानों के साथ स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे चार व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उनके पास रेलवे परिसर में प्रवेश का कोई वैध अधिकार पत्र नहीं मिला।

जांच में पता चला कि 15 जून की रात आरोपी प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने यात्रियों, महिलाओं और वेंडरों के मोबाइल से वीडियो बनाए तथा उनसे अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने स्वयं को मीडियाकर्मी बताकर वेंडरों को धमकाने का भी प्रयास किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुलसी मोहल्ला निवासी रोहित रजक, देवेंद्र विनोदिया, हनुमानताल निवासी संतोष लालवानी तथा सदर निवासी फिरोज खान उर्फ अक्कू के रूप में हुई है। वहीं घमापुर निवासी दीपक सोनकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post