दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में सामने आए चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब घटना स्थल पर मौजूद लोगों और पुलिस पूछताछ से मिली जानकारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल का शव निकालने में मदद करने वाले स्थानीय व्यक्ति सुनील गायकवाड़ ने दावा किया है कि जहां अन्य लोग घटना के बाद घबराकर मदद के लिए चिल्ला रहे थे, वहीं मुख्य आरोपी सिया गोयल पूरी तरह शांत दिखाई दे रही थी। उनके अनुसार सिया न तो रोई और न ही उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नजर आया।
वहीं पुलिस पूछताछ में सिया ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने केतन से कहा था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती, लेकिन केतन सगाई तोड़ने के लिए तैयार नहीं था और कहता था कि अब बहुत देर हो चुकी है।
एक-दूसरे पर हत्या की साजिश का आरोप
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक की जांच में पुलिस सिया को इस साजिश की मुख्य आरोपी मान रही है। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
गार्ड ने सुनी थी चीख, सिया ने कहा- कोई खाई में गिर गया
जांच में किले के सुरक्षा गार्ड धीरज जाधव का बयान भी अहम माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के समय उन्हें सिया और चेतन की चीख सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो सिया ने बताया कि कोई व्यक्ति खाई में गिर गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मां बोलीं- अगर बेटी दोषी है तो उसे भी कड़ी सजा मिले
इस मामले में पहली बार सिया के माता-पिता भी मीडिया के सामने आए। सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि यदि जांच में उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को इस रिश्ते से बहुत उम्मीदें थीं और उन्हें कभी नहीं लगा कि सिया इस शादी से खुश नहीं थी।
वहीं पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि सिया ने खुद इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी। उनके मुताबिक लोहगढ़ किले पर घूमने जाने का प्रस्ताव भी केतन ने ही दिया था और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे।
हत्या से पहले कैफे में बनी थी साजिश!
पुलिस सूत्रों के अनुसार 17 जून को, घटना से एक दिन पहले, सिया और चेतन पुणे के कोंढवा इलाके के एक कैफे में मिले थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि यहीं पर केतन की हत्या की पूरी साजिश रची गई। आरोप है कि दोनों ने पहले ही किले पर वह स्थान चुन लिया था जहां से केतन को धक्का दिया जाना था। इतना ही नहीं, यदि यह योजना विफल हो जाती तो बाद में सड़क दुर्घटना के जरिए हत्या करने का बैकअप प्लान भी तैयार किया गया था।
पहले भी दो बार की गई थी हत्या की कोशिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान सिया के मन में पहली बार केतन की हत्या का विचार आया था। इसके बाद 14 जून को भी कथित तौर पर केतन को धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन वह पेड़ का सहारा मिलने से बच गया। उस समय सिया ने सांप दिखाई देने का बहाना बनाकर घटना को हादसा बताया था।
18 जून को तीसरी बार लोहगढ़ किले पर ले जाकर कथित रूप से चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
तीन अहम सुरागों से खुली हत्या की परतें
पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन अहम सुराग मिले। पहला, घटना के बाद सिया के हावभाव देखकर केतन की बहन को संदेह हुआ। दूसरा, किले के सीसीटीवी फुटेज में गर्मी के मौसम में हुडी पहनकर घूमता एक युवक दिखाई दिया, जिसकी पहचान बाद में चेतन चौधरी के रूप में हुई। तीसरा, सिया की कॉल डिटेल में जनवरी से घटना वाले दिन तक चेतन के साथ 2,004 बार बातचीत और करीब 338 घंटे की कॉल रिकॉर्ड सामने आई।
सोशल मीडिया पर दिखता था प्यार, जांच में सामने आई अलग कहानी
जांच के दौरान पुलिस ने सिया के सोशल मीडिया पोस्ट भी खंगाले हैं। इनमें सिया और केतन की सगाई, रोमांटिक तस्वीरें, डांस वीडियो और शादी की तैयारियों से जुड़े कई पोस्ट मिले। दोनों की नवंबर में शादी प्रस्तावित थी, लेकिन पुलिस का दावा है कि सिया मानसिक रूप से इस शादी के लिए तैयार नहीं थी और परिवार की बदनामी के डर से सगाई तोड़ना नहीं चाहती थी।

Tags
national