दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए नगद इनाम की घोषणा की है। गिरफ्तार कराने, गिरफ्तारी संबंधी महत्वपूर्ण सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को निर्धारित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
रांझी थाना के अपराध क्रमांक 404/26 में महिला को कुएं में फेंककर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह रांझी थाना के अपराध क्रमांक 371/26 में फरार आरोपी तरुण पटेल, सोनू यादव, सौरभ बेन और मोनू खान की गिरफ्तारी पर प्रत्येक आरोपी के लिए 5-5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इन आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
रांझी थाना के ही अपराध क्रमांक 169/26 में फरार आरोपी सनी मराठा कालवे निवासी भूमियाना मोहल्ला, इंद्रा नगर रांझी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
वहीं गोहलपुर थाना के अपराध क्रमांक 151/26 में चाकू से हमला करने वाले दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रत्येक आरोपी के लिए 3-3 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
इसके अलावा थाना शहपुरा में दर्ज प्रकरणों में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी पर भी इनाम घोषित किया गया है। अपराध क्रमांक 168/2021 में आबकारी एक्ट के तहत फरार वीरेन्द्र काछी, सोनू सिंह ठाकुर, राहुल गोस्वामी एवं मनीष गोस्वामी की गिरफ्तारी पर प्रत्येक के लिए 3-3 हजार रुपए का पुरस्कार रखा गया है।
वहीं धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत दर्ज मामलों में फरार कमलेश जैसवाल तथा राजा राम सिंह की गिरफ्तारी पर 2-2 हजार रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि इन फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Tags
jabalpur