दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की 13 नगर निगमों में कुल 108 एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजधानी भोपाल नगर निगम में 12 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं, जबकि मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास और रतलाम नगर निगमों में 8-8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
हालांकि प्रदेश के सबसे बड़े इंदौर नगर निगम के साथ-साथ जबलपुर और ग्वालियर नगर निगम में अभी एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इन तीनों नगर निगमों में नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाएं तेज हैं।
स्थानीय निकायों को मिलेगा अनुभव का लाभ
एल्डरमैन नगर निगम के नामनिर्दिष्ट पार्षद होते हैं, जिन्हें सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों में से नियुक्त करती है। ये निगम की बैठकों में भाग लेते हैं और शहर के विकास, योजनाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव देते हैं। हालांकि उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होता।
इन नगर निगमों में हुई नियुक्तियां
मुरैना नगर निगम में ऊषा बौंदिल, राजेन्द्र राठौर, अरविंद भदौरिया, दिनेश शर्मा, निधि गुप्ता, संतोषराम प्रजापति, बन्टूदास लाल और महावीर कोरी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। सागर नगर निगम में महेश जैन, धर्मेन्द्र रजक, जुगल प्रजापति, सुबोध पाराशर, विवेक सोढ़िया, राजेन्द्र ठाकुर, आशालता सिलाकारी और अभिषेक (अंकु) चौरसिया को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया गया है।
रीवा नगर निगम में सत्यप्रकाश सचदेवा, राजेन्द्र शुक्ला, सरस्वती गुप्ता, मनोज पटेल, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश सोनी, बुद्धसेन नापित और आनन्देन्द्र सिंह को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। सतना नगर निगम में चन्द्ररेखा डहेर, हर्ष जैसवाल, सौरभ नायक, सुनील सेनानी, समर बहादुर सिंह, निधि गोपाल गुप्ता, कमलेश दतिया और शास्त्री शैलेष कुमार तिवारी को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया गया है।
सिंगरौली नगर निगम में कालिका गुप्ता, किरण सोनी, गिरजा पाण्डेय, मान प्रसाद पाल, सम्पत शाह, किरण सागर खेखवार, नीरज सिंह परिहार और हरिदास गुप्ता को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। कटनी नगर निगम में वेंकटेश मिश्रा, शोभा कुरील, प्रमोद तिवारी, अम्बरीष वर्मा, आयुष्मान शुक्ला, नरेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा और अनुराग त्रिसौलिया को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया गया है।
खंडवा नगर निगम में शारदा तांदले, तेजेन्द्र बाघम, स्वर्णजीत सिंह चड्ढा, मंगलेश तोमर, शिवशंकर गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह गौड़, महेश चौधरी और रमाकांत पांडे को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। बुरहानपुर नगर निगम में हीरालाल बड़गुजर, बलराज नवाथी, उमा कपूर, शिवकुमार पासी, रुद्रेश एण्डोले, चिंतामण महाजन, विपुल कानगो और विजय शेवड़े को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया गया है।
उज्जैन नगर निगम में मुकेश मालवीय, अशोक देवड़ा, मनीष खंडेलवाल, अरविंद उपाध्याय, मुकेश चौधरी, धर्मेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र यादव और मधुकर राव को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। देवास नगर निगम में राजेश यादव, अर्जुन चौधरी, प्रिया शर्मा, चेतन योगी, हरीश देवलेरिया, दिनेश सांवला, संतोष वर्मा और सचिन सोटी को नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाया गया है। रतलाम नगर निगम में मंगल लोढ़ा, रोकेश परमार, पूजा बोहरा, दिनेश मिश्रा (रोकेश मिश्रा), हेमंत राहौरी, प्रभु नेका, गोपाल शर्मा और नारायण सांकला को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
भोपाल में सबसे अधिक 12 एल्डरमैन
राजधानी भोपाल नगर निगम में प्रदेश के अन्य नगर निगमों की तुलना में सबसे अधिक 12 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। वहीं शेष 12 नगर निगमों में समान रूप से 8-8 नामनिर्दिष्ट पार्षद बनाए गए हैं।
जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर पर निगाहें
प्रदेश के राजनीतिक और नगरीय हलकों की नजर अब जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर नगर निगम पर टिकी हुई है, जहां अभी तक एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इन नगर निगमों के लिए भी जल्द ही सरकार अलग से आदेश जारी कर सकती है।
Tags
madhya pradesh
