दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम वीरनेर में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल कोल निवासी संजय किराना स्टोर्स के पास, ग्राम वीरनेर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को मृतक के छोटे भाई सचिन कोल (24) ने सूचना दी कि अनिल कोल घर पर भोजन करने के बाद कहीं चले गए थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे।
इसके बाद परिजनों और गांव के युवकों ने उनकी तलाश शुरू की। वीरनेर खेरमाई मंदिर के पास नदी किनारे छेवला के पेड़ से रस्सी के फंदे पर अनिल कोल का शव लटका मिला।सूचना मिलने पर खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Tags
jabalpur