Jabalpur News: पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक, तलाशी ली तो थैले से निकले 5 प्रतिबंधित चाइना चाकू

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पनागर पुलिस ने अवैध रूप से चाइना चाकू बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 चाइना चाकू बरामद किए हैं। थाना प्रभारी पनागर एवं उप पुलिस अधीक्षक विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मौलाना अब्दुल कलाम स्टेडियम के पीछे एक युवक चाकू बेचने की तैयारी में खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राज उर्फ काशी बर्मन (20) निवासी चंद्र नगर बिसेंदी, पनागर बताया। तलाशी के दौरान उसके थैले से 5 चाइना चाकू बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ये चाकू अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल निवासी महाराजपुर, अधारताल से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post