दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बेलबाग थाना पुलिस ने स्कूल के प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 11 हजार रुपये मूल्य की सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और पान मसाला जब्त कर मामला दर्ज किया है।
बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को शासकीय छोटी मॉडल हाई स्कूल (तांत्रिक स्कूल), बाई के बगीचा, बेलबाग के 100 मीटर के प्रतिबंधित दायरे में स्थित एक लोहे के टपरे में दिनेश सोनकर (55 वर्ष), निवासी खटीक मोहल्ला, घमापुर चौक सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, गुटखा और पान मसाला बेचता हुआ मिला।
पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड की 81 पैकेट सिगरेट, 19 पैकेट राजश्री गुटखा तथा 5 पैकेट कलकत्ता बीड़ी सहित कुल करीब 11 हजार रुपये का प्रतिबंधित सामान जब्त किया। जब्त सामग्री को प्लास्टिक की बोरी में सील कर कब्जे में लिया गया।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोटपा (COTPA) अधिनियम, 2003 की धारा 6/13 के तहत इस्तगासा क्रमांक 01/2026 दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Tags
jabalpur
