Jabalpur Breaking News: राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेस, मालवीय चौक पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी ;देखे वीडियो


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर भी जलाए।

मौके पर मौजूद लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्यने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पोस्टर छीनने का प्रयास किया, तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया।

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post