Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत ₹6,543 घटकर ₹2.18 लाख पर आ गई, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,907 सस्ता होकर ₹1.43 लाख पर पहुंच गया।

हालांकि, साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब ₹1.33 लाख थी, जो अब बढ़कर ₹1.43 लाख हो गई है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में इस वर्ष अब तक लगभग ₹12 हजार प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो अब ₹2.18 लाख पर कारोबार कर रही है।

इस दौरान 29 जनवरी 2026 को सोने ने ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया का कहना है कि मौजूदा गिरावट निवेशकों के लिए अवसर हो सकती है, लेकिन एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से निवेश करना बेहतर रहेगा। उनके अनुसार, वर्ष के अंत तक सोना ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.80 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक गोल्ड ETF और सिल्वर ETF के माध्यम से भी सोने-चांदी में निवेश कर सकते हैं। ये एक्सचेंज ट्रेडेड फंड शेयर बाजार में खरीदे और बेचे जाते हैं तथा इनमें कम राशि से भी निवेश की शुरुआत संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post