दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली में अंजलि समोसा के पीछे स्थित एक पुराना मकान सोमवार को अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार मकान काफी जर्जर स्थिति में था। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
