Jabalpur News: रांझी में चले चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में कार हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए बड़ेरिया मेट्रो प्राइम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार करोंदी, रांझी निवासी विवेक यादव (28) ने बताया कि वह दवा बाजार में प्राइवेट नौकरी करता है। ड्यूटी के बाद वह अपने दोस्तों ओम वर्मा और बृज यादव के साथ ओम वर्मा की किया करेंस कार से रांझी आया था।

रात करीब 12:30 बजे तीनों गांधी स्वीट्स के पास, गुरुनानक मेडिकल स्टोर के सामने विजय नगर एक्सटेंशन कॉलोनी स्थित मुख्य मार्ग पर कार खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान व्हीकल मोड़ मेमोरी तिराहा की ओर से रंग साइड से मोटरसाइकिल पर आए नीरज कुशवाह अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और कार हटाने को लेकर विवाद करने लगे।

विवेक का आरोप है कि जब उसने कहा कि वे लोग जा रहे हैं, तभी तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नीरज कुशवाह ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर उसकी पसली और कमर में गंभीर चोट पहुंचा दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

रांझी थाना पुलिस ने विवेक यादव की शिकायत पर धारा 296(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post