दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। मध्यप्रदेश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में शनिवार से 190 से 194 रुपये तक की कटौती की गई है। नए रेट लागू होने के बाद होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कारोबारियों का मानना है कि इससे भविष्य में खाने-पीने की कीमतों में भी कुछ कमी आ सकती है।
नई दरों के अनुसार भोपाल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,743 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इंदौर में इसकी कीमत 2,846 रुपये तय की गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी नई दरें लागू कर दी गई हैं।
सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर रीवा में 2,991.50 रुपये का होगा। वहीं सिंगरौली और नरसिंहपुर में इसकी कीमत 2,989.50 रुपये, जबकि सतना में 2,989 रुपये निर्धारित की गई है। दूसरी ओर शाजापुर में प्रदेश का सबसे सस्ता कमर्शियल सिलेंडर 2,749.50 रुपये में मिलेगा।
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण उनकी संचालन लागत काफी बढ़ गई थी। इसके चलते कई प्रतिष्ठानों को खाने और कैटरिंग सेवाओं के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने पड़े थे। अब कीमतों में कमी आने से लागत घटने की संभावना है, जिसका लाभ धीरे-धीरे ग्राहकों को भी मिल सकता है।
कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार गैस महंगी होने से बड़े आयोजनों की लागत पर भी असर पड़ा था। करीब 500 लोगों के भोजन की व्यवस्था में गैस की बढ़ी कीमतों के कारण 45 से 50 हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च आ रहा था, जिसकी भरपाई के लिए प्रति प्लेट दरें बढ़ानी पड़ी थीं।
व्यापारियों का कहना है कि कुछ महीने पहले ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेज उछाल आया था और कई शहरों में इसकी कीमत 3,300 रुपये से अधिक पहुंच गई थी। अब कीमतों में आई कमी से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग उद्योग को राहत मिलने के साथ बाजार में भी सकारात्मक असर की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags
madhya pradesh