दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) इंदौर। प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों में जमा राशि की गिनती पिछले तीन दिनों से जारी है। मंगलवार तक 17 दान पेटियां खोली जा चुकी हैं, जिनसे करीब 72 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। यह रकम जमा करा दी गई है। बुधवार को भी दान पेटियों को खोलकर नोटों की गिनती की जा रही है। आज की गिनती का आंकड़ा शाम तक स्पष्ट होगा।
मंदिर परिसर में कुल 40 दान पेटियां हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट के अनुसार, अभी 23 दान पेटियों की गिनती बाकी है। पूरी प्रक्रिया में अभी कुछ दिन और लगने की संभावना है।
दान राशि की गिनती के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिस स्थान पर नोटों की गिनती हो रही है, वहां 4 CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा एक वीडियोग्राफर भी लगातार पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग कर रहा है। दान पेटियों को गिनती स्थल तक लाने के दौरान भी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।
मार्च में मिले थे 1.35 करोड़ रुपए
इससे पहले मार्च में खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खोली गई थीं। उस दौरान करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए की दान राशि प्राप्त हुई थी। यह राशि करीब चार महीने की दान पेटियों में जमा हुई रकम थी।

Tags
madhya pradesh