दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शनिवार रात से रविवार तड़के तक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शहर से लेकर देहात तक अलग-अलग पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर वारंटियों, फरार आरोपियों, अवैध शराब कारोबारियों और हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार कॉम्बिंग गश्त 29 अगस्त की रात 9 बजे से 30 अगस्त की रात 2 बजे तक चली। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय रहीं। अभियान के दौरान लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपियों को पकड़ने के साथ-साथ अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
5 घंटे तक चला विशेष कॉम्बिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था मजबूत करने, गुंडे-बदमाशों पर निगरानी रखने और लंबित वारंटों की तामीली के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित की गई थीं। सभी शहर और देहात थाना प्रभारियों ने अपने स्टाफ के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की। कई स्थानों पर पुलिस टीमों ने अचानक दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
223 वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई
कॉम्बिंग गश्त का सबसे बड़ा फोकस लंबे समय से लंबित वारंटों की तामीली और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी रहा। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 223 वारंट तामील किए। इनमें 99 गैर जमानती वारंट तामील किए गए। 69 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 55 जमानती वारंट भी तामील किए गए। पुलिस के मुताबिक इनमें कई ऐसे आरोपी शामिल हैं, जो कई वर्षों से पुलिस से बचते हुए फरारी काट रहे थे। पुलिस टीमों ने इनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर दबिश दी और गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अवैध शराब के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ भी अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 16 लीटर कच्ची शराब और 416 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
चाकू लेकर घूम रहे 5 आरोपी गिरफ्तार
अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने वालों पर भी शिकंजा कसा। अलग-अलग स्थानों पर चाकू लेकर घूम रहे 5 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 चाकू बरामद किए।
गुंडे-बदमाशों की भी हुई चेकिंग
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले के सक्रिय गुंडे-बदमाशों को भी चेक किया। पुलिस टीमों ने देर रात आने-जाने वाले लोगों से रोक-टोक कर पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना जैसे प्रमुख स्थानों पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। देर रात शहर में घूमने वाले लोगों से उनके आने-जाने का कारण भी पूछा गया।

Tags
jabalpur

.jpeg)
.jpeg)