Jabalpur News: साथ पी शराब, फिर पैसों के हिसाब को लेकर आपस में भिड़े युवक, सड़क पर चले लात-घूंसे; वीडियो हुआ वायरल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
आधारताल क्षेत्र में गुरुवार रात शराब के पैसों के हिसाब को लेकर चार से पांच युवकों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर पहले तक साथ बैठकर शराब पी रहे युवक रकम के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद सड़क तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब दुकान के पास युवकों के बीच पैसों को लेकर बहस शुरू हुई। इसके बाद सभी युवक सड़क पर आ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर आधारताल पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे युवकों को समझाइश देकर वहां से हटा दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष आपस में विवाद कर रहे थे और घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। इस पूरी घटना का वीडियो वहां से गुजर रहे लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post