Jabalpur Breaking News: त्रिमूर्ति नगर में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले त्रिमूर्ति नगर इलाके की कृष्णा कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान यशवंत ठाकुर के रूप में हुई है, जो करमेता क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दो से तीन बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post