Jabalpur News: पंजाब बैंक कॉलोनी में मीटर लगाने गए MPEB कर्मचारी और मकान मालिक की पिटाई ; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की पंजाब बैंक कॉलोनी में बिजली मीटर लगाने के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कुछ लोगों ने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) के कर्मचारी और मकान मालिक के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, एमपीईबी कर्मचारी कमलेश अपनी टीम के साथ बिजली मीटर लगाने के लिए पंजाब बैंक कॉलोनी पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने कर्मचारी और मकान मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना में दोनों को चोटें आईं। इसके बाद घायल कर्मचारी और मकान मालिक कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post