Jabalpur News: इन फरार बदमाशों की दें जानकारी और पाएं नगद इनाम, पुलिस ने जारी की सूची

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने अलग-अलग मामलों में इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को आरोपी के नाम के सामने निर्धारित नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

लार्डगंज थाना के अपराध क्रमांक 555/26 में फरार आरोपी कुनाल पटेल पिता रामप्रसाद पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी जगदीश अखाड़ा के पास रानीताल, लार्डगंज और शनि शुक्ला पिता दिनेश शुक्ला, उम्र 25 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पास लालबर्रा, जिला बालाघाट, वर्तमान पता रानीताल लार्डगंज की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

महिला थाना के अपराध क्रमांक 40/26 में फरार आरोपी शिव चौधरी उर्फ आकाश पिता रामप्रसाद चौधरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाबाटोला, सिंधी कैंप, हनुमानताल, रोशनी पटेल पति राजेश पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजीव गांधी नगर करमेता तथा अरविंद की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। प्रकरण में अनैतिक व्यापार अधिनियम सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पनागर थाना के अपराध क्रमांक 708/26 में फरार आरोपी राजा पाण्डे पिता कैलाश पाण्डे, निवासी पटेल नगर, महाराजपुर, अधारताल और छोटे सरकार उर्फ राहुल चौधरी पिता नेतराम चौधरी, निवासी ग्राम मेहगवां, पनागर की गिरफ्तारी पर 4-4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इसी तरह महिला थाना के अपराध क्रमांक 37/26 में फरार आरोपी सुमित चौधरी पिता रमेश चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कांचघर, हनुमान टोरिया, घमापुर की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है।

रांझी थाना के अपराध क्रमांक 555/26 में फरार आरोपी विकास मिश्रा पिता विनोद मिश्रा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सरस्वती स्कूल के पास तुलससरी नगर, रांझी की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को निर्धारित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post