Jabalpur News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे खड़े एक रेलवे कोच में अचानक आग लग गई। कोच से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

कुछ ही देर में दमकल की टीम स्टेशन पहुंची और तत्परता से आग पर काबू पा लिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिस कोच में आग लगी, वह यात्रियों के उपयोग में नहीं आता था। इस कोच का इस्तेमाल रेलवे के विभागीय और आंतरिक कार्यों के लिए किया जाता है। घटना के समय कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को समय रहते बुझा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारी अब आग से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही पूरे मामले की जांच करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post