दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय छात्रा ने कंप्यूटर कोचिंग के शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि पीड़िता कोतवाली पार्क के पास स्थित एक निजी स्कूल परिसर में संचालित सीपीसीटी (CPCT) कंप्यूटर कोर्स की छात्रा है। शिकायत के अनुसार, कोचिंग के शिक्षक हर्षदीप नांद्रा ने पढ़ाई के दौरान कथित रूप से छात्रा के साथ गलत नीयत से अनुचित स्पर्श (बैड टच) किया।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद छात्रा ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ से संबंधित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags
jabalpur
